भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन में बड़ी लापरवाही और गोपनीयता भंग होने का मामला सामने आया है। कई शिक्षक कॉपी जांचने के दौरान छात्रों के लिखे उत्तरों की तस्वीरें और मूल्यांकन केंद्र के अंदर की अपना फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। यहां तक कि कई जगहों पर 12वीं की स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाएं भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखी जा रही हैं। मूल्यांकन केंद्र की गोपनीयता भंग होने की सूचना पर सीबीएसई ने कड़ा रुख अपनाया है। बोर्ड ने सभी मूल्यांकन केंद्रों को एक चेतावनी पत्र जारी कर प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। बोर्ड का कहना है कि सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही इन तस्वीरों और टिप्पणियों से मूल्यांकन प्रक्रिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.