सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खाद की फर्जी नई रेट लिस्ट
अलीगढ़, जून 15 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। खाद की कालाबाजारी करने वालों ने सोशल मीडिया पर अपना जाल बिछाना शुरु कर दिया है। खाद के दाम बढ़ने का भ्रामक मैसेज वायरल कर किसानों को गुमराह किया जा रहा है, जिससे किसान कहीं न कहीं से सस्ते खाद की तलाश में उन तक पहुंच सकें। लेकिन कृषि विभाग ने इस वायरल मैसेज को पूरी तरह से नकार दिया है। साथ ही किसानों को इस तरह के मैसेज व पोस्टर से सचेत रहने की सलाह दी गई है।खरीफ के सीजन में किसान धान व अन्य फसलों के लिए खाद की मांग करते हैं। सबसे ज्यादा यूरिया की मांग की जाती है। इस बार विभाग ने पहले से किसानों को खाद का वितरण नहीं किया है। साथ ही खाद खतौनी के आधार पर देने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व की तरह इस बार कोई भी खाद का स्टॉक नहीं कर पा रहा है। किसान खाद के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। लेकिन हेक्टेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.