बस्ती, मई 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। परसरामपुर थानाक्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की घटना सामने आई है। प्रकरण में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि असजाद अली नाम के एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर उनकी बेटी की अश्लील फोटो बनाकर उसे वायरल कर दिया। जब इस पर आपत्ति जताते हुए विरोध जताया तो आरोपी ने धमकी दी। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित असजाद अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच एसआई झारखंडेय पांडेय को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.