आजमगढ़, फरवरी 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। शनिवार को सोशल मीडिया पर सदर तहसील के लेखपाल संघ के अध्यक्ष का इस्तीफा तेजी से वायरल होता रहा। पत्र में एक विधायक के दबाव में स्थानांतरण किए जाने से नाराज होकर इस्तीफा देने की बात लिखी गई थी। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल पत्र की पुष्टि नहीं करता। इस बारे में पूछे जाने पर लेखपाल ने भी इस्तीफा देने की बात से इनकार कर दिया। लेखपाल राकेश कुमार यादव सदर तहसील में लेखपाल संघ के अध्यक्ष भी हैं। सोशल मीडिया पर उनके नाम से ही इस्तीफे का पत्र वायरल हुआ है। जिसमें लिखा है कि अभी अमिलो में उनका तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ था। एक विधायक के दबाव में आकर उनका तीन-चार दिन पूर्व अचानक स्थानांतरण सठियांव कर दिया गया। अवैध प्लाटिंग रोकने पर उनसे कुछ लोग विवाद करने लगे और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.