मैनपुरी, जनवरी 15 -- मैनपुरी। सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया और उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी को छुड़ाने के लिए कई भाजपाई थाने पहुंचे मगर अपराध की गंभीरता को देखते हुए भाजपाईयों को समझाया गया और आरोपी को छोड़ा नहीं गया। पुलिस के इस काम की सराहना की जा रही है। सोशल मीडिया पर मुस्तकीम पुत्र मुस्कीम निवासी ग्राम तखरऊ थाना कुर्रा का तमंचा लहराते हुए एक फोटो और वीडियो वायरल हुआ। पुलिस के पास भी इसकी शिकायत की गई। थाना प्रभारी विक्रांत कुमार ने मामले की जांच की और आरोपी को मुखबिर की सूचना पर ग्राम तरा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उससे एक तमंचा, दो कारतूस भी बरामद किए गए। पकड़े जाते ही आरोपी माफी मांगने लगा लेकिन पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा और जेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.