चक्रधरपुर, मार्च 15 -- गोईलकेरा, संवाददाता। गोइलकेरा थाने में शनिवार को ईद, रामनवमी और सरहुल जैसे त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार और थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा ने समिति के सदस्यों, अंजुमन हिदायतुल इस्लाम, महावीर पूजा समिति और गणमान्य लोगों के साथ त्योहारों को सौहार्द के साथ मनाने के लिए विचार-विमर्श किया। इस मौके पर बीडीओ विवेक कुमार ने कहा कि गोईलकेरा में सभी त्योहारों को मिलजुल कर मनाने की परंपरा रही है। इस बार भी सभी समुदायों के लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपने अपने त्योहारों को मनाएं और एक दूसरे को सहयोग करें। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर प्रशासन को सूचित करें। थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा ने कहा कि सरकार के दिशा निर्देश का अनुपालन करते हुए त्योहारों को भाईचारगी के साथ मनाएं। सोश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.