सोशल मीडिया पर योजनाओं का प्रचार करेगा बेसिक शिक्षा विभाग
लखनऊ, अगस्त 18 -- बेसिक शिक्षा विभाग सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी योजनाओं व अच्छे कामों का प्रचार प्रसार करेगा। सोशल मीडिया प्लेटफार्म के चारों अकाउंट एक्स, फेसबुक, यू-ट्यूब व इंस्टाग्राम पर 7.5 लाख फॉलोअर्स बनाएगा। यही नहीं प्लेटफार्म का मासिक लक्ष्य भी तय किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म की नियमित मॉनीटरिंग भी की जाएगी।बेसिक शिक्षा विभाग की हाल ही में शासन स्तर पर बैठक कर सोशल मीडिया रणनीति व डिजिटल कम्युनिकेशन की आगामी कार्ययोजना तैयार की गई। इसमें निर्देश दिया गया कि विभाग के फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट का जल्द वेरीफिकेशन पूरा किया जाए। साथ ही आधिकारिक यूट्यूब चैनल का प्रशासनिक एक्सेस सोशल मीडिया टीम को उपलब्ध कराया जाएगा।महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से किए गए कार्यवृत्त में सोशल मीडिया टीम विभाग से संबंधित नकारात्मक,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.