नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां जांचने वाले शिक्षकों को चेतावनी दी है कि वे मूल्यांकन प्रक्रिया से जुड़ी कोई भी गोपनीय जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें। ऐसा करने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डा.संयम भारद्वाज ने कहा कि बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ मूल्यांकनकर्ता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर परीक्षा कॉपियों के मूल्यांकन से जुड़े अपने अनुभव, टिप्पणियां और राय साझा कर रहे हैं। इनमें से कई पोस्ट भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं, जिससे छात्रों, अभिभावकों और अन्य संबंधित पक्षों में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है।उन्होंने स्पष्ट किया कि बोर्ड की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.