नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिहार की रहने वाली 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता यादव ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने अपार्टमेंट में छत के पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। मियापुर थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम को इशिता यादव हैदराबाद के साइबराबाद इलाके के मियापुर में स्थित अपने अपार्टमेंट के हॉल में छत के पंखे से लटकी हुई मिलीं। पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी उनके पति नीरज भंसाल ने दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि इशिता पर उनके पति नीरज भंसाल द्वारा कथित तौर पर दहेज की मांग की जा रही थी, और इसको लेकर लगातार दबाव डाला जा रहा है। साथ ही हर वक्त...