हापुड़, मई 8 -- कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे कोतवाली क्षेत्र के आसपास का बताया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो रहा है और दोनों ओर से लात-घूसे चल रहे हैं। मौके पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि यह वीडियो वास्तव में थाना क्षेत्र के पास का है तो कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं स्थानीय लोग मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.