गंगापार, फरवरी 27 -- मांडा के जंगल में शेर घूमने का सोशल मीडिया पर किसी शरारती द्वारा चलाये जा रहे वीडियो की जानकारी पर वन विभाग की टीम ने पूरे मांडा वन्य क्षेत्र का भ्रमण कर वीडियो को पूरी तरह अफवाह और भ्रामक बताया। बताया कि यह केवल शरारत है और यह वीडियो मांडा क्षेत्र के किसी भी जंगल क्षेत्र का नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मांडा जंगल के कुसंडा बीट में शेर के आने की खबर प्राप्त होने पर वनविभाग की टीम द्वारा पूरे मांडा क्षेत्र के वन्य क्षेत्र का गश्त करने के बाद वन दरोगा आदर्श त्रिपाठी ने यह जानकारी दी। बताया कि गश्त के दौरान ग्रामीणों से भी बातचीत की गई। क्षेत्र के लोगों द्वारा बताया गया कि वीडियो में दिख रहा जानवर किसी के द्वारा नहीं देखा गया है। ग्रामीणों द्वारा इसे पूरी तरह से अफवाह बताया गया। शिव मोहन, गंगा प्रसाद, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.