मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार जिले में शांति और कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की मंशा रखने वाले लोगों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। जिला मजिस्ट्रेट अनुज सिंह के स्तर से इस संबंध में आमजन के लिए विस्तृत निर्देश एवं गाइडलाइन जारी की है। निर्देशों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सऐप, वेबसाइट, एक्स और फेसबुक आदि पर सक्रिय उन आम नागरिकों को सतर्कता और संवेदनशीलता बरतने के लिए सचेत किया गया है जो नकारात्मक मंशा के साथ किसी व्यक्ति अथवा संगठन के निराधार एजेंडे को प्रोत्साहित करने में सहयोगी बन रहे हैं। व्हाट्सएप ग्रुपों के एडमिन को चिन्हित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है तथा ऐसे लोगों की प्रत्येक गतिविधि की मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...