हाथरस, जनवरी 6 -- हाथरस। जनपद में किसान बड़े स्तर पर आलू की खेती कर, उसे बेचकर अच्छा मुनाफा भी कमाते हैं। लेकिन इस बार किसानों को आलू का सही भाव नहीं मिल सका। कई बार ऐसे मौके आये जब आलू की बिक्री के लिये बोली लगाये जाने के वक्त अच्छा भाव मिला फिर भी किसानों ने अपने आलू की बिक्री व्यापारियों को नहीं की। ज्यादातर किसान पंजाब में आई बाढ़ से हूई तबाही के बाद आलू की खपत बढ़ने और वहां की फसल के समय से बाजार में नहीं आने को लेकर निश्चिंत थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और भाव नहीं मिलने पर किसानों को अपना आलू सस्ते में बेचना पड़ा। पंजाब में आई बाढ़ के बाद सोशल मीडिया पर इस तरह की वीडियो बड़ी संख्या में वायरल हुईं, जिनमें तमाम यूट्यूबर्स कोल्ड स्टोर में जाकर वीडियो के माध्यम दावा करते हुए बता रहे थे इस बार आलू का भाव आसमान छूएगा। इस तरह की वीडियो पर विश्वा...