सोशल मीडिया पर बाल यौन शोषण सामग्री साझा करने पर मुकदमा हुआ दर्ज
हापुड़, अगस्त 27 -- कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री के ऑनलाइन रखने और प्रसारण के गंभीर मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। राष्ट्रीय गुमशुदा एवं शोषित बाल केंद्र (एनसीएमईसी) द्वारा जारी साइबर टिपलाइन पुलिस को मिली। रिपोर्ट की जांच करने के बाद साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात उपनिरीक्षक वैभव कुमार ने मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें बताया गया कि इंस्टाग्राम व अन्य सोशल साइट पर सक्रिय एक विशिष्ट खाते के माध्यम से बाल यौन शोषण से जुड़ी अत्याधिक आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री का आदान प्रदान और प्रसारण किया जा रहा है।थाना हापुड़ नगर प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि उपनिरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Hapur News: हापुड़ : सोशल मीडिया पर बाल यौन शोष सामग्री साझा करने पर मुकद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.