राजकोट, जुलाई 29 -- गुजरात के राजकोट में एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि शहर में 23 साल के एक युवक की हत्या के पीछे सोशल मीडिया चैट को लेकर हुआ विवाद एक संभावित वजह हो सकती है। मृतक उमंग जखेलिया रुखड़िया गेट इलाके का रहने वाला था। सोमवार को उसके दोस्तों ने उसे चाय पीने के बहाने घर से बाहर बुलाया और फिर मोरबी रोड के पास बेरहमी से उस पर हमला किया। शुरुआती जांच के मुताबिक, मुख्य आरोपी 22 साल का नजीर अपने दोस्तों के साथ दोपहर में उमंग के घर गया और चाय पीने के लिए उसे अपने साथ चलने के लिए मना लिया। यह भी पढ़ें- गुजरात में दर्दनाक घटना, एक ही परिवार के तीन लोगों जहर खाकर दी जान टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि उमंग को एक सुनसान जगह पर ले जाने के बाद आरोपियों ने किसी भारी चीज से उस पर हमला क...