सोशल मीडिया पर बयानबाजी के चलते हुई विक्रांत की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, जून 26 -- किच्छा, संवाददाता। रुद्रपुर निवासी विक्रांत की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर लंबे समय से चल रही बयानबाजी और आपसी रंजिश इस हत्याकांड की मुख्य वजह बनी। मामले में मुख्य आरोपी बंटी ठाकुर समेत छह नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को रुद्रपुर में एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि पिछले कुछ समय से विक्रांत और आरोपी पक्ष के बीच सोशल मीडिया पर लगातार एक-दूसरे के खिलाफ टिप्पणियां और बयानबाजी हो रही थी। इससे दोनों पक्षों के बीच दुश्मनी बढ़ती गई। इसी रंजिश के चलते बंटी ठाकुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर विक्रांत की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में वरुण कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम रामेश्वरपु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.