फिरोजाबाद, फरवरी 8 -- शिकोहाबाद। सोशल मीडिया इन्फ्लूजनर की आईडी से फोटो वीडियो लेकर एक युवक उस युवती के फोटो का दुरुपयोग कर परेशान कर रहा है। जिससे पीड़िता काफी परेशान है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शाहपुर थाना शिकोहाबाद निवासी युवती ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि पीड़िता ने सोशल मीडिया नेटवर्क पर शिव यादव नाम से एकाउंट बनाकर उस पर स्टोरी के साथ फोटो पोस्ट किए थे। पीड़िता का आरोप है कि पीड़िता की निजी इन्ट्राग्राम स्टोरी से स्क्रीन शॉर्ट लेकर आरोपी ने नितिन यादव नाम की आईडी पर पीड़िता के निजी फोटो डालकर युवक उसको परेशान कर रहा है। उसके फोटो अलग- अलग लोगों के साथ डालकर परेशान कर रहा है। आरोपी के कारण पीड़िता की रिस्तेदारियों, गाँव के लोगों में फोटो से बदनामी हो रही है। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.