मुरादाबाद, मार्च 28 -- सोशल मीडिया पर बजरंग दल व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को गंदी गालियां देने के मामले में बजरंग दल के पदाधिकारी द्वारा दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया। बिलारी सर्राफा बाजार निवासी रजनीश गर्ग ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि बिलारी के गांव सनाई निवासी गुलफाम मलिक पुत्र नवी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की। जिसका बजरंग दल के पदाधिकारी को गालियां बकी। जिससे बजरंग दल व हिंदू संगठन की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.