बलरामपुर, मार्च 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। सोशल मीडिया पर लड़की का फोटो व वीडियो वायरल करके तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। लड़की के पिता ने 17 मार्च को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गोहार लगाई है। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर जरवा की पुलिस ने अशरफ पता अज्ञात, ग्राम सेमरी निवासी गुड्डू व अली हसन समेत तीन पर एफआईआर दर्ज की है। जरवा क्षेत्र के एक निवासी व्यक्ति ने एसपी को दिए गए प्रार्थना में कहा है कि रोजी-रोटी के सिलसिले में हैदराबाद रहता हूं। पत्नी के मोबाइल पर बेटी का फोटो व वीडियो करीब पांच माह से अशरफ नाम का व्यक्ति सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। इसमें दो लोग उसकी मदद कर रहे हैं। पता चला तो अशरफ को फोन करके समझाया, लेकिन वह नहीं माना। मुझे व मेरे परिवार को फोन पर गाली-गलौज देता है। जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। फोटो ...