गोरखपुर, अप्रैल 10 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के ही एक युवक पर अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि नाबालिग होने के दौरान आरोपी युवक ने उसे बहला-फुसलाकर और डराकर उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए थे। अब वह इन्हीं फोटो और वीडियो को फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर रहा है और मोबाइल पर स्टेटस भी लगा रहा है। युवती ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि इससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है। उसकी शादी बांसगांव क्षेत्र में मई माह में तय है, लेकिन आरोपी उसके होने वाले पति से झूठी शिकायत कर शादी तुड़वाने का प्रयास कर रहा है।पीड़िता के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.