सोशल मीडिया पर फोटो डाल रंगदारी मांगने का आरोप
कानपुर, जून 24 -- कानपुर, दक्षिण संवाददाता। जाजमऊ के कैलाश नगर में रहने वाली महिला की दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार ने अहमद खान नामक का सोशल मीडिया यूजर उनके पति और चार वर्षीय बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अभद्र टिप्पणी व धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं आरोपित ने 50 हजार रुपये की मांग की और रकम न देने पर परिवार को बदनाम करने व झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि, इससे पहले भी आरोपित पति से रुपये वसूल चुका है। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपित की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- युवती की फोटो और वीडियो वॉयरल करने की धमकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.