सोशल मीडिया पर फॉलोवर नहीं बढ़े तो युवक ने दे दी जान
जौनपुर, मई 22 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नरहन गांव स्थित चकरारेत मलहटोली में गुरुवार दोपहर एक युवक के फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया। आत्महत्या का स्पष्ट कारण तो पता नहीं चल, लेकिन उसकी कॉपी में तनावग्रस्त होने की बात लिखी है। बताया गया कि सोशल मीडिया पर उसके फॉलोवर अपेक्षित नहीं थे। संख्या कम थी इस वजह से काफी तनाव में चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नरहन गांव निवासी 19 वर्षीय अतुल निषाद पुत्र राजेश निषाद अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। वह कुछ समय से दिल्ली में अपनी बुआ के यहां रहकर काम करता था और कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। परिवार में छोटा भाई अमित तथा बहनें अंशिका और अंजू हैं। बताया जा रहा है कि उसके पिता राजेश निषाद दुबई में रहते हैं, जिनसे घटना के बाद संपर्क नहीं हो सका। परिजनों के अनुसार गुरुवार की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.