नोएडा, अप्रैल 23 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। जिले में बीते दिनों श्रमिक आंदोलन के बाद शासन द्वारा वेतन में वृद्धि की गई है। मासिक वेतन के अलावा अन्य धनराशि को लेकर सोशल मीडिया द्वारा प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। इसका श्रम विभाग ने खंडन किया है। वीडियो को काट-छांट कर प्रसारित किया जा रहा है। अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार जिले में 74 अधिसूचित नियोजनों के लिए नया मासिक वेतन निम्नानुसार निर्धारित है। अकुशल श्रमिक का मासिक वेतन 13,690 रुपये, अर्धकुशल श्रमिक का मासिक वेतन 15,059 रुपये, कुशल श्रमिक का मासिक वेतन 16,868 रुपये। यह भी पढ़ें- न्यूनतम वेतन की अफवाहों पर श्रम विभाग से स्थिति स्पष्ट करने की मांग मासिक वेतन के संबंध में उक्त के अतिरिक्त अन्य किसी धनराशि होने का प्रचार-प्रस...