सिद्धार्थ, फरवरी 5 -- सिद्धार्थनगर,निज संवाददाता। पुलिस लाइंस सभागार में बुधवार को डिजिटल वॉरियर्स संग गोष्ठी कर साइबर अपराधों, सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं और फेक न्यूज आदि के बारे में जागरूक किया गया। एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने कहा कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग से सामाजिक सौहार्द को खतरा रहता है। एएसपी ने कहा कि गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य डिजिटल वॉरियर्स को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना, सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं और फेक न्यूज को रोकने में उनकी भूमिका को सुदृढ़ करना व समाज में साइबर जागरूकता अभियान को गति प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराध एक गंभीर चुनौती बनकर उभरी है। सोशल मीडिया के दुरुपयोग से न केवल सामाजिक सौहार्द को खतरा उत्पन्न होता है बल्कि व्यक्तिगत और आर्थिक नुकसान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.