प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 9 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के दरोगा देवी दयाल वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। क्षेत्र की एक युवती के बारे में एक युवक ने उसे 15 वर्ष की किशोरी दिखाते हुए और तीन युवकों के गैंगरेप करने की फर्जी खबर अपने एक्स एकाउंट पर पोस्ट की। भ्रामक, मिथ्या खबर पोस्ट करने से पीड़ित परिवार को काफी सामाजिक अपमान सहना पड़ा। उसी मामले को लेकर दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी उपेन्द्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...