रामपुर, जून 19 -- फिजियोथेरेपी सेंटर पर काम करने वाली युवती को एक दबंग परेशान कर रहा है। सोशल मीडिया पर फर्जी निकाहनामा डालकर युवती पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाब डाल रहा है। इतना ही नहीं युवती का फोन हैक करके उसके फोटो निकाल लिए। बाद में ऐप के माध्यम से उनको अश्लील फोटो पर परिवर्तित करके उसे भी सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिस कारण युवती का तीन स्थानों से रिश्ता टूट गया। अब दबंग युवती से पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है। उसकी हरकतों से परेशान होकर युवती ने सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पहाड़ी गेट आसरा कालोनी निवासी एक युवती का कहना है कि वह रजा डिग्री कालेज के पास एक फिजियोथेरेपी सेंटर पर काम करती है। कुछ दिनों पहले वह सेंटर के मालिक की शादी में गई थी। वहां पर किसी तरह से भमरौवा निवासी फिरोज उर्फ प्रधान ने उसका मोबाइल नंबर ल...