प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 30 -- कुंडा, संवाददाता। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महीनों से प्रेम संबंध में फंसी युवतियां युवक के झांसे में आ गई। युवक ने अपने को लखनऊ का बताकर कुंडा में मिलने को बुलाया। जौनपुर से दो युवतियां एक साथ युवक से मिलने कुंडा पहुंचीं तो युवक मोबाइल स्विच ऑफ कर फरार हो गया। मिशन शक्ति टीम ने युवतियों को परेशान हालत में देखा तो उनसे पूछताछ की, कोतवाली लाई, परिजनों को बुलाकर उनके हवाले किया। जौनपुर के सुजानगंज इलाके के एक गांव की दो युवतियों ने सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती कर ली। कुछ दिन में दोस्ती प्रेम में बदल गई। यह भी पढ़ें- युवती ने तोड़ी दोस्ती, तो पूरे आशिक ने पूरे परिवार को धमकाया, मुकदमा दर्ज युवक ने खुद को लखनऊ का निवासी बताकर युवतियों को मिलने के लिए कुंडा के एक होटल में बुलाया। बुधवार दोपहर बाद बीए में पढ़ने ...