सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा मंहगा, मुकदमा दर्ज
अयोध्या, मई 29 -- मिल्कीपुर, संवाददाता। इनायतनगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है।
मामले की जानकारी भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजीत मौर्य की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाजपा नेता अजीत मौर्य ने इनायतनगर थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पलिया लोहानी गांव निवासी डा. हनुमान प्रसाद यादव उर्फ एचपी यादव की फेसबुक आईडी से देश के प्रधानमंत्री के विरुद्ध फोटो सहित आपत्तिजनक पोस्ट साझा की गई है।
शिकायत का असर शिकायतकर्ता का कहना है कि पोस्ट से वह स्वयं आहत हैं और क्षेत्र के लोगों में भी नाराजगी व आक्रोश व्याप्त है। तहरीर में यह भी कहा गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.