मऊ, मई 10 -- मऊ, संवाददाता। रतनपुरा ब्लाक के बिलौवा गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हुआ। इसमें गांव निवासी एक युवक भाजपा के पूर्व विधायक विजय राजभर पर मारपीट का आरोप लगा रहा है। वहीं इस बाबत पूर्व भाजपा विधायक विजय राजभर ने बताया कि दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद था। विवाद को सुलझाने के लिए उन्हें गांव में बुलाया गया था। मामले में 112 डायल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- BJP विधायक ने घर में घुस मारपीट की, तेजस्वी ने वीडियो दिखा पूछा- सीएम में हिम्मत है...

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...