बिहारशरीफ, मार्च 16 -- पुलिस के खिलाफ वीडियो बनाकर कर रहा था वायरल सिलाव के बदमाश के खिलाफ दर्ज हैं 9 मामले फोटो : सिलाव पुलिस-सिलाव थाना की पुलिस के गिरफ्त में शातिर अपराधी। बिहारशरीफ, नालंदा/हिन्दुस्तान टीम। नालंदा पुलिस को महीनों से खुली चुनौती दे रहा कुख्यात अपराधी सिलाव थाना क्षेत्र के करियन्ना गांव निवासी नीतीश कुमार आखिरकार पकड़ा गया। रविवार को राजगीर और सिलाव थाना की पुलिस ने पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के रोड संख्या 24 के एक किराये के मकान से दबोच लिया। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में नौ मामले दर्ज हैं। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वह चार महीनों से फरार था। फरारी के दौरान सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ मनगढ़ंत और भ्रामक वीडियो बनाकर वायरल कर रहा था। इन वीडियो में वह पुलिस अधिकारियों पर झूठे आरोप लगाकर विभाग की छवि धूमिल कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.