सोशल मीडिया पर पिस्तौल का प्रदर्शन कर रहे युवक को पुलिस ने धर दबोचा
समस्तीपुर, मई 15 -- उजियारपुर। सोशल मीडिया पर अवैध पिस्तौल का प्रदर्शन कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलामेघ निवासी होरिल महतो के पुत्र विक्की कुमार के रूप में की गयी है। गिरफ्तार युवक पर सोशल मीडिया पर पिस्तौल का प्रदर्शन करते हुए एक वीडियो क्लीप कुछ दिन पहले वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस वायरल वीडियो क्लिप की जांच कर युवक के तलाश में जुटी थी। इसी दौरान गुरुवार की रात गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी की पुष्टि करते हुए उजियारपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया की गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.