बक्सर, अप्रैल 27 -- बक्सर। सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान शिवपुरी मुहल्ला निवासी दीपक उपाध्याय के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते व फायरिंग करते हुए युवक का वीडियो वायरल हो रहा था। युवक की खोजबीन कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वीडियो दीपावली के समय का है। यह पिस्टल शिवपुरी निवासी मनोज तिवारी का है। उनके घर के छत पर यह वीडियो बनाया गया था। पुलिस ने पिस्टल भी बरामद कर लिया है। पुलिस मनोज तिवारी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने वाला गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...