सोशल मीडिया पर पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले दो गिरफ्तार
बागपत, जून 6 -- थाना बिनौली पुलिस ने अवैध हथियारों का प्रदर्शन करते सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से दो अवैध तमंचे व कारतूस भी बरामद हुए हैं। रंछाड़ गांव के युवकों का अवैध हथियार लहराकर प्रदर्शन करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रशांत उर्फ भूरा पुत्र संजीव निवासी रंछाड़ को 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। जबकि उसके दूसरे साथी नाबालिक को भी 315 बोर के तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा का कहना था दोनों आरोपियों का चालान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.