जौनपुर, जून 5 -- मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सोशल मीडिया पर पनपे प्रेम प्रसंग में घर से भागी नाबालिक किशोरी को पुलिस ने छठवें दिन गुरुवार को लखनऊ चारबाग स्टेशन से बरामद कर लिया। इस मामले को कुछ लोगों ने अलग रंग देने की भी कोशिश की लेकिन पुलिस ने नाकाम कर दिया। मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।नगर के एक मोहल्ला कटरा मोहल्ला निवासी किशोरी की दोस्ती कुछ माह पहले इंस्टाग्राम पर बाराबंकी के मनीष कुमार से हुई थी। मैसेंजर से शुरू हुई बातचीत मोबाइल कॉल तक पहुंच कर प्रेम प्रसंग में तब्दील हो गई। गत शनिवार शाम किशोरी घर से लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। जांच में सामने आया कि किशोरी मनीष के साथ जंघई जंक्शन पहुंची और वहां से प्रयागराज होते हुए मुंबई चली गई। जहां पर मनीष का दोस्त राकेश रह...