गाज़ियाबाद, दिसम्बर 12 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कविनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने अलग रह रहे पति पर सोशल मीडिया पर अभद्रता और धमकियां देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी पति उन्हें और बेटी को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। शास्त्रीनगर चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करीब पांच वर्षों से अपने पति से अलग रह रही है। उनकी दो बेटियां थीं, जिनमें से छोटी बेटी का निधन 13 जुलाई 2025 को हो गया था, जबकि बड़ी बेटी उनके साथ रहती है। आरोप है कि पति को उनके घर और बेटी के स्कूल की पूरी जानकारी है, जिसका फायदा उठाकर वह आए दिन बेटी को स्कूल से उठाने की धमकी देता है। इससे वह और उनकी बेटी भय के माहौल में जीने को मजबू...