हरदोई, मई 23 -- हरपालपुर। क्षेत्र की इस बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर अब उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया है। क्षेत्र में बिजली को लेकर मचे हाहाकार का असर अब सोशल मीडिया पर साफ देखा जा रहा है। बदहाल बिजली आपूर्ति से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा एक्स से लेकर बिजली विभाग के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुपों पर जमकर फूट रहा है। ट्विटर पर स्थानीय नागरिक और युवा बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों, एमडी और ऊर्जा मंत्री को टैग करके बिजली कटौती की शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। लोग अंधेरे में डूबे घरों और बेहाल बच्चों की तस्वीरें पोस्ट कर व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। यह भी पढ़ें- लो वोल्टेज से गर्मी में बेहाल हो रहे ग्रामीण बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के लिए बनाए गए विभागीय व्हाट्सएप ग्रुपों में भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जैसे ही शाम को कटौती ...