सोशल मीडिया पर नाकारात्मक टिप्पणी से विधायक हताश न हो: सतीश महाना
लखनऊ, अगस्त 20 -- विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायकों से कहा है कि सोशल मीडिया पर दो-चार नकारात्मक टिप्पणियां मिलने से हताश होने की जरूरत नहीं है। लोग कई बार आपको उकसाने का प्रयास करेंगे, लेकिन जनप्रतिनिधि को संयम बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने होटल सेंट्रम में आयोजित 'साइबर सुरक्षा: ए डिजिटल सिक्योरिटी ब्रीफिंग फॉर लेजिस्लेटर्स' कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार को ये बातें कहीं।
सोशल मीडिया से सतर्कता सतीश महाना ने सोशल मीडिया के दौर में जनप्रतिनिधियों से सतर्कता, संयम और धैर्य बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में व्यक्ति को अपने मूल स्वभाव को कभी नहीं बदलना चाहिए। धैर्य बनाए रखें और सोशल मीडिया पर आने वाली प्रतिक्रियाओं से प्रभावित हुए बिना अपने काम पर ध्यान केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.