सोशल मीडिया पर नकेल कसने को सुप्रीम कोर्ट में याचिका
नई दिल्ली, जुलाई 1 -- सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिका दायर कर स्टैंड-अप कॉमेडी, पॉडकास्ट, सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनी सामग्रियों के लिए एक व्यापक नियामक ढांचा (नियम-कानून का ढांचा) बनाने का निर्देश देने की मांग की गई है। वकील विशाल तिवारी द्वारा दायर याचिका में कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो के दौरान 'Rs.370 बिरयानी' वाली विवादित टिप्पणी का भी जिक्र किया गया है। दरअसल, हाल ही में 'मोरे' के शो के दौरान हिमांशु जांगड़ा ने एक 'डेट' का ज़िक्र किया, जिसमें उन्होंने चिकन बिरयानी की एक प्लेट पर 370 रुपये खर्च किए थे। जांगड़ा ने बताया कि जब महिला ने उन्हें घर छोड़ने को कहा, तो उन्होंने बिरयानी पर खर्च पैसों के बदले यौन संबंध की मांग की। यह भी पढ़ें- राघव चड्ढा के खिलाफ अपमानजक सोशल मीडिया कंटेट हटाने का निर्देश, दिल्ली HC...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.