देहरादून, मई 15 -- रुड़की। सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी किए जाने के विरोध में समुदाय विशेष के लोग एवं भीम आर्मी कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। उन्होंने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर गिरफ्तारी की मांग की है। इसके साथ ही सार्वजनिक माफी मांगने की बात कही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मामले में कारवाई न हुई तो वह धरना देने को मजबूर होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...