मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं.। सोशल मीडिया पर धार्मिक अभद्रता का वीडियो वायरल करने वाले युवक के खिलाफ अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। रसुलपुर सालिम के चौकीदार विजय कुमार ने केस कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि बीते 29 मार्च को क्षेत्र भ्रमण पर था तो पता चला कि एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धार्मिक अभद्रता वाली टिप्पणी की गई है। इसके चलते इलाके में आक्रोश व्याप्त है। वायरल वीडियो में अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक की पहचान थाना क्षेत्र के मिठनपुरा निवासी अरुण कुमार उर्फ साहिल के रूप में हुई। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.