सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल
बरेली, सितम्बर 4 -- आंवला। एक महिला से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक ने दुष्कर्म किया। घटना का अश्लील वीडियो बनाकर वह महिला को ब्लैकमेल कर रुपये की मांग कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर के एक मोहल्ले की महिला फेसबुक व इंस्टाग्राम पर रील्स बनाती थी। इसी दौरान एक युवक ने कमेंट में अपना मोबाइल नंबर भेजकर उससे बातचीत शुरू की। आरोप है कि महिला को एक होटल में ले जाकर आरोपी ने यौन शोषण किया और चुपके से अश्लील फोटो व वीडियो बना लीं। इसके बाद वह महिला को ब्लैकमेल करते हुए पांच लाख रुपये की मांग करने लगा। रुपये न देने पर युवक ने महिला के पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि चार अगस्त को महिला की अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़िता का आरोप है कि इस हरकत से वह मानसिक तनाव में है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.