सोशल मीडिया पर दोस्ती, तांत्रिक बन डराया, पुलिस बन धमकाया; MP में लड़की से 1.30 करोड़ की ठगी
अशोकनगर, मई 10 -- सोशल मीडिया पर दोस्ती कर लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपए की ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में आदित्य सिंह तोमर, आयुषी चौहान, आकाश चौहान और आर्यन सोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम से खरीदे गए सोने-चांदी के जेवर, थार रॉक्स कार, स्कूटी, मोबाइल, लैपटॉप और नकदी बरामद की गई है। रविवार को एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया कि पीड़िता ने परिजनों और समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और ठगी की शिकायत की थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रवि प्रताप सिंह चौहान के न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.