मुजफ्फरपुर, मई 6 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र से एक प्रेमी युगल के घर से फरार होकर शादी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद युवती के परिजन थाने पहुंचे और बेटी के अपहरण की आशंका जताते हुए कांटी के एक युवक के खिलाफ एफआईआर के लिए आवेदन दिया। इसी बीच युवती ने खुद सोशल मीडिया पर सामने आकर स्पष्ट किया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ शादी कर ली है। युवती ने अपने पति के साथ की तस्वीरें परिजनों को भेजने के साथ सोशल मीडिया पर भी साझा की। इसके बाद बुधवार को युवती की मां थाना पहुंचकर शिकायत वापस लेने के लिए आवेदन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.