लखीमपुरखीरी, मई 26 -- मैलानी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ भ्रामक और अपमानजनक पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। मैलानी पुलिस ने एक्स यूजर के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिद्धार्थ गौतम नामक यूजर अपने एक्स हैंडल से मैलानी और बांकेगंज पुलिस पर गुंडई करने और बिना वर्दी गांवों में जाकर लोगों को डराने-धमकाने जैसे आरोप लगाते हुए पोस्ट प्रसारित कर रहा था। पुलिस का कहना है कि ये आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं। साथ ही ये यूजर हम भी पैंथर हैं और इतिहास रचा जाएगा जैसे उत्तेजक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए एक विशेष वर्ग को पुलिस प्रशासन के खिलाफ भड़काने का प्रयास कर रहा था। मैलानी पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान भेजा है। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भ...