नई दिल्ली, मई 30 -- दिल्ली में रहने वाले लोग भीड़-भाड़, शोर-शराबे और चमकती लाइट से दूर जाने के लिए पहाड़ों की सैर बहुत करते हैं। लेकिन अब तो पहाड़ों के रास्तों पर भी आपको भीड़ ही भीड़ नजर आती है। ऐसे में हर किसी को शांत और सुकून देने वाली जगह की तलाश है। आपकी ये तलाश खत्म हो सकती है हिल स्टेशन मशोबरा पर, जो हिमाचल के पहाड़ों पर बसा है। यहां की साफ आबोहवा और देवदार के ऊंचे पेड़ों से घिरा जंगल, सेब के बगीचे और एक शांत शहर, जहां पर आप प्रकृति को और भी ज्यादा करीब से महसूस कर सकते हैं। यहां पहुंचकर आपको एक सुकून की फीलिंग होगी। कोई जल्दीबाजी नहीं कोई भागदौड़ नहीं। ऐसा लगता है आपके और प्रकृति के बीच में कोई और नही है। मशोबरा का चार्म लोगों को अपनी तरफ अट्रैक्ट कर रहा है। हिमालय की वादियों को तसल्ली के साथ निहारना है तो ये डेस्टिनेशन बिल्कुल पर...