फरीदाबाद, मार्च 20 -- नूंह। नूंह के एक गांव खेड़ला में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर गुरुवार को विवाद हिंसक हो गया। झगड़े के दौरान 55 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और पुलिस तैनात की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सूत्रों के मुताबिक गांव खेड़ला में साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इस बात को लेकर गांव के बच्चे सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते हुए पोस्ट डालने लगे। धीरे-धीरे यह विवाद बढ़ता गया और गांव के बड़े लोग भी इसमें शामिल हो गए। गुरुवार शाम करीब चार बजे एक बच्चे के पिता खुर्शीद ने सोशल मीडिया पोस्ट पर आपत्ति जताई।इसी दौरान दूसरे पक्ष के जावेद और फरीद के साथ उनक...