मैनपुरी, जून 11 -- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ सपा के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को सपा के प्रतिनिधि मंडल ने कलक्ट्रेट पर जाकर प्रदर्शन किया और एसपी को शिकायती पर देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य के नेतृत्व में सपा का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा और एसपी को ज्ञापन देकर कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी अराजक तत्व द्वारा की जा रही है। जिससे सामाजिक समरसता खत्म होने की संभावना पैदा हो गई है। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर टिप्पणी के खिलाफ सपाइयों का मोर्चा इन अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और सोशल मीडिया पर किए गए पोस्...