नई दिल्ली, फरवरी 11 -- सोशल मीडिया पर एक AI ट्रेंड जबर्दस्त वायरल हुआ है। इसमें दुनियाभर के यूजर चैटजीपीटी (ChatGPT) की मदद से अपनी जिंदगी और अपने वर्कप्लेस से जुड़े कार्टून स्टाइल पोर्ट्रेट बना कर उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस ट्रेंड का हिस्सा बनने के लिए यूजर्स को अपना एआई कैरिकेचर क्रिएट करना होगा। इसके लिए यूजर्स को ओपनएआई प्लेटफॉर्म पर एक अपना फोटो अपलोड करना और सिस्टम से चैट हिस्ट्री और प्रोफेश्नल पर्सनैलिटी के आधार पर एक कैरिकेचर क्रिएट करने के लिए कहना यानी प्रॉम्प्ट देना है। ऐसा करने से जो इमेज आउटपुट आता है, वह एक स्टाइलाइज्ड कार्टून होता है। इनमें यूजर्स को एक काल्पनिक वर्क एनवायर्नमेंट में दिखाया जाता है। यूजर इंस्टाग्राम, X और लिंक्डइन पर शेयर कर रहे फोटोफोटो के बैकग्राउंड में अक्सर उनकी लाइफ और काम से जुड़े एलिमे...