मऊ, सितम्बर 11 -- मऊ, संवाददाता। सोशल मीडिया पर इन दिनों 1980 के दशक का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लोग अपनी तस्वीरों को 80 के दशक के अंदाज में बदलकर साझा कर रहे हैं। पुराने दौर के कपड़े, हेयर स्टाइल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों का लुक और उस समय की जीवनशैली से जुड़ी झलकियां लोगों को खूब आकर्षित कर रही हैं। देखते ही देखते ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रही हैं। अस्सी के दशक का फैशन और सादगी भरा अंदाज एक बार फिर लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। लोग अपनी सामान्य तस्वीरों को पुराने कैमरे से खींची गई तस्वीर जैसा लुक दे रहे हैं। कई तस्वीरों में पुराने जमाने के कपड़े, चश्मा, हेयर स्टाइल और उस समय के माहौल को दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस ट्रेंड में युवा भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे ...