गाज़ियाबाद, जून 21 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। डासना नगर पंचायत की चेयरपर्सन बागे जहां ने सोशल मीडिया ग्रुप में टिप्पणी करने उन्हें बदनाम करने और उनकी धूमिल करने का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने वेव सिटी थाने में लिखित शिकायत दी है। डासना निवासी बागे जहां ने शिकायत में आरोप लगाया है। 20 जून की रात करीब नौ बजे व्हाट्सऐप पर स्वच्छ डासना मिशन नामक ग्रुप पर उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए टिप्पणी व संदेश भेजे गए। जहां का कहना है कि झूठे आरोप व मैसेज कर उनकी छवि धूमिल की जा रही है। इससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। उन्होंने एक वार्ड के सभासद पर यह आरोप लगाते हुए वेव सिटी थाने में शिकायत दी है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...